{"_id":"5820ccee4f1c1ba16fb3772f","slug":"banks-halt-operations","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडम खराब होने से सहकारी बैंक में कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडम खराब होने से सहकारी बैंक में कामकाज ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, कांडा (बागेश्वर)।
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
बैंक में कामकाज ठप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा (बागेश्वर)। सहकारी बैंक कांडा का मॉडम पिछले चार दिन से खराब है जिससे लेनदेन का कामकाज नहीं हो रहा है। इससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले पेंशनरों सहित अन्य लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चार दिन पूर्व सहकारी बैंक के मॉडम में खराबी आ गई थी। बैंक में आने वाले ग्राहकों को पूरे दिन इंतजार के बाद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस बैंक में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन पेंशनर और ग्राहक आते हैं, परंतु लेनदेन नहीं होने से लोग परेशान हैं। जगदीश लाल वर्मा, वंशीधर कांडपाल, महेश पंत, सुंदर गढ़िया, दीपक कांडपाल, अशोक जोशी, प्रकाश तिवारी आदि क्षेत्रवासियों ने बैंक प्रबंधन से शीघ्र बैंक की सेवाओं में सुधार करने की मांग की है। इधर बैंक के प्रबंधक नरेंद्र आर्य ने बताया कि मॉडम खराब होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। मॉडम में सुधार होने के बाद ही लेनदेन का काम सुचारु होगा।
विज्ञापन