{"_id":"4dfff3791354f978a120ee55181d0e32","slug":"bajirut-cakodi-plantations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजीरौट, चैकोड़ी में पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजीरौट, चैकोड़ी में पौधरोपण
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Mon, 22 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड आर्यवीर की ओर से जीआईसी बाजीरौट, चौकोड़ी के परिसर में पौधरोपण किया गया। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन, पूजन कर छायादार, फलदार, जड़ी-बूटी आदि फूलों के पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
आर्यवीर के केंद्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम ब्लाक स्तर पर आयोजित होंगे। इनका उद्देश्य वैदिक परंपराओं को अपनाकर संसार में प्राणिमात्र का कल्याण और समाज को कुरीतियों से मुक्त करना है।
विज्ञापन
पर्यावरण को संरक्षित करना पहला लक्ष्य है। भावी पीढ़ी को अच्छेे मार्ग पर चलकर समाज की बेहतरी के लिए काम करने को कहा।
वहां आर्य समाज के प्रदेश प्रधान गोविंद भंडारी, प्रदेश संरक्षक डा. वीरेंद्र पंवार, अधिष्ठाता आर्यवीर दल वृक्षप्रेमी किशन सिंह मलड़ा, देवमुनि महाराज, श्यामलाल टम्टा, प्रयाग सिंह भंडारी, शेर सिंह धपोला, पंडित संदीप वैदिक, सचिन आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन