फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Baijnath range forests have been burning for two days

दो दिन से धधक रहे बैजनाथ रेंज के जंगल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Baijnath range forests have been burning for two days
गरुड़ के भिटारकोट के जंगल में लगी आग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
गरुड़/बागेश्वर। जिले के जंगलों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गरुड़ तहसील में बैजनाथ रेंज के जंगल दो दिन से धधक रहे हैं। वन विभाग आग बुझा पाने में सफल नहीं हो पा रहा है। लगातार धधकती आग से वन संपदा को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने जल्द आग पर काबू पाने की मांग की है।
विज्ञापन

बैजनाथ रेंज के फल्यांटी, भिटारकोट और शौकी के जंगल बृहस्पतिवार से धधक रहे हैं। आग से चारा पत्ती, इमारती लकड़ी, घास को नुकसान हो रहा है। वन्य जीव जंतुओं के जीवन पर भी संकट है। आग के कारण क्षेत्र में धुंआ फैल रहा है। जिससे बुजुर्गों, बीमार लोगों और बच्चों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल फायर सीजन के नाम पर कई दौर की बैठक होती हैं। वन कर्मियों के साथ फायर वॉचर भी रखे जाते हैं, इसके बावजूद आग बुझाने के लिए ग्रामीणों को जाना पड़ता है।
विज्ञापन

इस साल पूरे सर्दियों में जंगल जलते रहे हैं। एक बार फिर से आग ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। वनाग्नि के कारण हिंसक जानवर आबादी क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द आग पर काबू पाकर वनों को बचाने की मांग की। इधर आरओ सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि आग बुझाने रेंज में छह फायर क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। वन कर्मी सूचना मिलने के तत्काल बाद आग बुझाने के लिए रवाना हो रहे हैं। कुछ स्थानों पर पैदल दूरी अधिक होने से आग बुझाने में समय लग रहा है। जल्द ही वनाग्नि पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed