{"_id":"68754e954260ba6cbf0a3566","slug":"baijnath-is-asking-questions-to-the-hospital-system-bageshwar-news-c-8-hld1045-598525-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बैजनाथ का अस्पताल सिस्टम से पूछ रहा सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बैजनाथ का अस्पताल सिस्टम से पूछ रहा सवाल
Tue, 15 Jul 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। 50 हजार की आबादी के इलाज के लिए खोला गया बैजनाथ का अस्पताल शोपीस बन गया है। इसका कारण एक अजीब आदेश है।बागेश्वर के जिला अस्पताल के सर्जन के अवकाश पर जाने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ के सर्जन डॉ. विदित पांडेय को उनकी जगह भेज दिया गया है। ऐसे में बैजनाथ अस्पताल आ रहे मरीज बैरंग लौट रहे हैं।
जिला अस्पताल में तैनात सर्जन डॉ. राजीव उपाध्याय के अवकाश पर जाने का असर बैजनाथ अस्पताल के मरीजों पर पड़ रहा है। सीएचसी बैजनाथ में तैनात सर्जन डॉ. विदित पांडेय जिला अस्पताल में सेवा दे रहे हैं। पूर्व में गरुड़ क्षेत्र के मरीजों को सप्ताह में तीन दिन सर्जन की सलाह मिलती थी लेकिन सर्जन के पूरे सप्ताह जिला अस्पताल में होने से अब यहां के मरीजों को 50 से 60 किमी दूर जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में भी एकमात्र सर्जन होने से मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके बाद उन्हें सर्जन की सलाह मिल रही है।
कोट
पहले तो सप्ताह में तीन दिन सर्जन सीएचसी में बैठते थे। इस सप्ताह उनके यहां नहीं आने से मरीजों को जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है। विभाग ने उनकी नियुक्ति यहां की है। उसके बावजूद क्षेत्र के लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। - कुंदन भंडारी
विज्ञापन
- सीएचसी बैजनाथ में तैनात सर्जन को दूसरे अस्पताल में भेजना क्षेत्र के लोगों के साथ खिलवाड़ है। व्यवस्था के तौर पर सप्ताह में तीन दिन जिला अस्पताल की बजाय उन्हें पूरे सप्ताह वहीं रोका जा रहा है। जल्द सर्जन की तैनाती की जानी चाहिए। - हिमांशु खाती
कोट
- जिला अस्पताल के सर्जन एक सप्ताह के अवकाश पर हैं। अस्पताल में मरीजों का दबाव अधिक रहता है। इसके चलते सीएचसी बैजनाथ के सर्जन को वहां तैनात किया गया है। जिला अस्पताल के सर्जन के लौटने के बाद व्यवस्थाएं सुचारू हो जाएंगी। - डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ बागेश्वर