{"_id":"588cd3314f1c1b476fcf67ba","slug":"bagnath-temple-storeroom-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागनाथ मंदिर के भंडार कक्ष में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागनाथ मंदिर के भंडार कक्ष में आग लगी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sat, 28 Jan 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
शॉट सर्किट से लगी आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऐतिहासिक बागनाथ मंदिर के भंडार कक्ष में आग लग गई। आग से भंडार कक्ष में रखा राशन और कपड़े जल गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे बागनाथ मंदिर परिसर में स्थित भंडार कक्ष में एकाएक आग लग ई। गैस सिलेंडर के आग पकड़ लेने से भंडार कक्ष में रखा राशन और कपड़े सहित अन्य सामान जल गया। भंडार कक्ष से धुआं उठते देख वहां अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
मंदिर के आसपास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। गैस सिलेंडर के फटने की आशंका से लोग भयभीत रहे। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गैस सिलेंडर की आग भी बुझा ली गई। इससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन