फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   baghar road closed for a week, population of two thousand troubled

एक सप्ताह से बघर मार्ग बंद, दो हजार की आबादी परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
baghar road closed for a week, population of two thousand troubled
बागेश्वर की बघर सड़क पर पटा मलबा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बघर, ढोक्टीगांव और दोबाड़ के लिए बना मोटर मार्ग किलोमीटर दो पर पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से बंद है। इससे क्षेत्र की करीब दो हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने के कारण लोग 10 किमी पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द मार्ग पर यातायात सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह जिले में चार दिन तक लगातार भारी बारिश हुई। अतिवृष्टि का असर कपकोट तहसील के मोटरमार्गों पर पड़ा और एक दर्जन से अधिक सड़कों पर यातायात बाधित हो गया। हालांकि अधिकतर सड़कों को खोल दिया गया है, लेकिन सरण से बघर के लिए बना मोटरमार्ग अब भी बंद है। इस कारण ग्रामीणों को मुख्य सड़क तक आने के लिए करीब 10 किमी पैदल चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बघर मोटरमार्ग का निर्माण 2016 में हुआ था। सड़क बनने के बाद गांव के लोगों को पैदल चलने से राहत मिली थी लेकिन बारिश के दौरान हर वर्ष मोटरमार्ग पर यातायात ठप हो जाता है। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस वर्ष भी किमी दो पर पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क बंद होने से गांव वालों को तहसील मुख्यालय आने में परेशानी हो रही है। टैक्सी चालक, किसान, दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। बीमार और बुजुर्गों की परेशानी भी सड़क बंद होने से बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed