फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar Wins in Kho Kho

खो-खो में बागेश्वर विजेता, गरुड़ की टीम रही उपविजेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bageshwar Wins in Kho Kho
बागेश्वर जीआईसी में खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी राइंका में जिला स्तरीय खो-खो और बाक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हो गई है। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में जिले की छह टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन खेली गई अंडर-14 आयु वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में बागेश्वर जोन की टीम विजेता और गरुड़ जोन की टीम विजेता रही। विजेता और उपविजेता टीमों को समापन दिवस पर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में बागेश्वर, कांडा, गरुड़, कपकोट, बनलेख और बैसानी जोन की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीईओ गजेंद्र सिंह सौन ने की। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा, उद्योगपति नरेंद्र खेतवाल और वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा ने संयुक्त रूप से किया। विधायक ने स्कूल के खेल मैदान का समतलीकरण कराने और सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। वहां पर जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी, गोपाल मेहता, संजय मसीह, अंजू कालाकोटी, गिरीश रावत, गोपाल भंडारी, हेमलता लोहनी, दीक्षा दानू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed