फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar will get Circuit house soon

Bageshwar News: मेहनरबुंगा में सर्किट हाउस के लिए जमीन चिह्नित

Sun, 03 Dec 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 03 Dec 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar will get Circuit house soon
जिला मुख्यालय में सर्किट हाउस बनाने की सीएम की घोषणा के बाद जमीन हुई चयनित, जिला प्रशासन ने राज्य संपत्ति विभाग को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन



बागेश्वर। जिले में सर्किट हाउस बनाने की पहल शुरू हो गई है। सीएम की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने मेहनरबुंगा में जमीन चिह्नित कर राज्य संपत्ति विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है।
जिला मुख्यालय में सर्किट हाउस न होने के कारण वीआईपी, वीवीआईपी के रात्रि प्रवास में भी दिक्कतें आती हैं। रात्रि प्रवास के लिए कौसानी और पिथौरागढ़ जिले के चौकोड़ी का रुख करना पड़ता है। अभी मुख्यालय में लोनिवि का विश्राम गृह है। इसमें मात्र तीन सुइट हैं। हालांकि केएमवीएन का गेस्ट हाउस भी है लेकिन भवन की हालत जर्जर और सुविधाएं नाकाफी हैं। चार सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने इसके लिए जमीन का चयन किया।
विज्ञापन


कोट

मेहनरबुंगा में पुलिस लाइन से सटी राजस्व विभाग की जमीन सर्किट हाउस के लिए चिह्नित की गई है। जमीन फिलहाल लोनिवि को हस्तांतरित की गई है। बाद में जमीन राज्य संपत्ति विभाग को हस्तांतरित हो जाएगी। सर्किट हाउस मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है। जल्द सर्किट हाउस निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। -अनुराधा पाल डीएम बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed