फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar Will Get Air Services Soon

बागेश्वर: बागेश्वर से हेली सेवा शुरू करने के लिए डीएम ने भेजा प्रस्ताव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 08:41 AM IST
विज्ञापन
Bageshwar Will Get Air Services Soon
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले में हेली सेवा का यहां को लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। सब ठीक रहा तो अब जिले के लोगों की नगर से बाहर हवाई यात्रा करने की हसरत भी जमीन पर उतर सकती है। बागेश्वर से हल्द्वानी के लिए हेली सेवा संचालित करने के लिए जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया है। उड़ान योजना के तहत हेली सेवा को मंजूरी दिलाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

बीते 4 सितंबर को बागेश्वर दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेलाडुंगरी (गरुड़) के हेलीपैड का विस्तार कराने की घोेषणा की थी। सीएम का कहना था कि हेलीपैड के विस्तार के बाद यहां से हवाई सेवा संचालित कराई जाएगी। हाल के उत्तरायणी मेले के दौरान डीएम अनुराधा पाल ने हेरिटेज एविएशन के संचालक से बागेश्वर-हल्द्वानी हवाई सेवा को लेकर चर्चा की थी। एविएशन ने हेली सेवा संचालित करने पर सहमति प्रकट की थी। डीएम ने उड़ान योजना के तहत हेली हेली सेवा संचालित करने के लिए प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि भारत सरकार की उड़ान योजना के तहत हेली सेवा संचालित करने के लिए प्रस्ताव सूबे के नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेज दिया गया है। उनकी मंत्रालय में भी इस संबंध में वार्ता हुई है। उड़ान-5 की बैठक मार्च में प्रस्तावित है। बागेश्वर-हल्द्वानी हेली सेवा को उड़ान योजना के तहत स्वीकृति दिलाने का भरसक प्रयत्न किया जाएगा। हेली सेवा को मेलाडुंगरी हेलीपैड से संचालित कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed