फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar Will get air Connectivity Soon

Bageshwar News: बागेश्वर से शुरू हो सकती है हेली सेवा

Sun, 03 Dec 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 03 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar Will get air Connectivity Soon
नागरिक उड्डयन विभाग ने गरुड़ के मेलाडुंगरी हेलीपैड के विस्तार के लिए मांगी जानकारी
विज्ञापन




2022 में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की थी मेलाडुंगरी हेलीपैड के विस्तारीकरण की घोषणा की थी



राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को बागेश्वर, चंपावत, मुनस्यारी और गढ़वाल के त्रियुगीनारायण से हेली सेवा शुरू कराने का भी भेजा है प्रपोजल



कालिका रावल



बागेश्वर। बागेश्वर से हेलीसेवा शुरू होने की उम्मीद जगी है। राज्य सरकार ने बागेश्वर, चंपावत, मुनस्यारी और गढ़वाल के त्रियुगीनारायण से उड़ान योजना के तहत हेली सेवा शुरू करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। इधर, नागरिक उड्डयन विभाग ने मेलाडुंगरी हेलीपैड को हेलीपोर्ट का रूप देने के लिए जिला प्रशासन से जानकारी मांगी है।

शनिवार को अपर सचिव नागरिक उड्डयन/मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूकाडा सी रवि शंकर ने देहरादून में यह बात सार्वजनिक की थी। चार सितंबर 2022 को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गरुड़ के मेलाडुंगरी हेलीपैड का विस्तार करने और हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। सीएम ने हेलीपैड को हेलीपोर्ट का रूप देकर जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही थी।
विज्ञापन




सीएम की घोषणा के अनुरूप डीएम अनुराधा पाल ने मेलाडुंगरी हेलीपैड से उड़ान योजना के तहत हल्द्वानी के लिए हेली सेवा शुरू करने का प्रस्ताव प्रदेश के नागरिक उड्डयन विभाग को भेजा था। प्रदेश सरकार के केंद्र को प्रस्ताव भेजने के बाद हेली सेवा शुरू होने की आस जगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

नागरिक उड्डयन विभाग ने मेलाडुंगरी हेलीपैड को हेलीपोर्ट का रूप देने के लिए जानकारी मांगी है। हेलीपोर्ट की आवश्यकताओं पर रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। जल्द ही जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।-अनुराधा पाल, डीएम बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed