फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar's four players in state's hollow team

प्रदेश की खोखो टीम में बागेश्वर के चार लाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar's four players in state's hollow team
खोखो
बागेश्वर। 53वीं सीनियर महिला और पुरुष राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए राज्य की टीम घोषित कर दी गई है। इसमें बागेश्वर जिले के चार खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। जिनमें से पुरुषों की टीम में एक और महिलाओं की टीम में तीन खिलाड़ियों को स्थान मिला है। चयनित खिलाड़ी छत्तीसगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड खो-खो एसोसिएशन ने प्रदेश की टीम में चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की है। टीम में बागेश्वर से रोशन सिंह गढ़िया और महिला टीम में हेमा आर्या, दीप्ति पिलख्वाल व नेहा दानू का चयन किया गया है। हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 दिसंबर को राज्य की महिला और पुरुषों टीम के लिए हुए ट्रायल में राज्यभर से 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

उत्तराखंड की यह टीम 26 से 30 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। खो-खो कोच बबीता कुंवर और राजेश कुमार ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। खिलाड़ियों के चयन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, जुवैद अहमद, संजीव, गौरव उपाध्याय आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed