{"_id":"57cb1ad94f1c1bba272cba77","slug":"bageshwar-road-that-vanished","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में ऐसे गायब हो गई रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में ऐसे गायब हो गई रोड
ब्यूरो, अमर उजाला कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में ऐसे गायब हो गई रोड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। बारिश से बंद पांच सड़कों के न खुलने से ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही है। सड़कों के बंद होने से सुदूरवर्ती गांवों में जरूरी सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं। रोगियों को डोली में बैठाकर सड़क तक लाने में ग्रामीणों को कई दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों ने सड़कों के शीघ्र न खुलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
भीषण बारिश से कपकोट-कर्मी, रिखाड़ी-बाछम, शामा-रमाड़ी-तेजम, भराड़ी-रीठाबगड़, भानी-हरसिंग्याबगड़, नौकोड़ी-हरसिंग्याबगड़ सड़क कई जगह बंद हो गई थी। सड़कों के तब से नहीं खुल सकी हैं। सड़कों के न खुलने से ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैैं। गांवों में जरूरी सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन
गंभीर रूप से बीमार लोगों को डोली में बैठाकर अस्पताल लाने में ग्रामीणों के छूट रहे हैं। पोथिंग के ग्रामीणों ने बताया कि अग्रणी पोथिंग चीराबगड़ सड़क की हालत कई जगह खराब है। गांव में भगवती की पूजा चल रही है। नौ सितंबर को मंदिर में बड़ा मेला लगेेगा, मेले में बड़ी संख्या में लोग आते हैं। सड़क की हालत सुधारने के लिए पीएमजीएसवाई के अभियंताओं को कई बार कह दिया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने जिला प्रशासन से सड़कों को युद्धस्तर पर खोलने के लिए लोनिवि, एडीबी, पीएमजीएसवाई को कड़े निर्देश देने की मांग की है। मांग करने वालों में जनचेतना मंच के अध्यक्ष गोविंद गोरिला, पूर्व बीडीसी सदस्य खुशहाल गढ़िया, ग्राम प्रधान चंपा देवी, बीडीसी सदस्य शोभा देवी, मल्ला दानपुर विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष स्वरूप सिंह कर्म्याल आदि थे। विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि सड़कों को शीघ्र खोलने के निर्देश संबंधित विभागों को पहले से ही दिए गए हैं। विभाग सड़कों को खोलने में लगे हैं।