{"_id":"593c2f674f1c1b4d7c8b461f","slug":"bageshwar-pindari-motor-road-closed-after-coming-to-the-rubble","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा आने से बागेश्वर-पिंडारी मोटर मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा आने से बागेश्वर-पिंडारी मोटर मार्ग बंद
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में शनिवार देर शाम मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से बागेश्वर-पिंडारी मोटर मार्ग पर झटक्वाली के पास भारी मात्रा में मलबा आने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। सूचना देने के दो घंटे तक भी जेसीबी मौके पर नहीं पहुंच पाई थी।
विज्ञापन
जंगल के बीचोबीच मार्ग में फंसे महिलाओं और बच्चों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मूसलाधार बारिश से बागेश्वर-पिंडारी मोटर मार्ग में झटक्वाली के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया। मलबा आने से शाम करीब छह बजे से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई।
विज्ञापन
लोगों ने सड़क में मलबा आने की शिकायत आपदा कंट्रोल रूम सहित प्रशासन के अधिकारियों को दी, लेकिन दो घंटे तक भी जेसीबी मौके पर नहीं पहुंची थी। समाचार लिखे जाने तक सड़क खोलने के लिए जेसीबी नहीं पहुंची थी। प्रशासन की इस ढिलाई को लेकर लोगों में भारी गुस्सा देखा गया।
विज्ञापन