फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar observed in spring

श्रद्धा, भक्तिपूर्वक मनाया वसंत पंचमी का पर्व

Sun, 14 Feb 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 14 Feb 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Bageshwar observed in spring

जिले में वसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा, भक्तिपूर्वक मनाया गया। लोगों ने घरों में ज्ञान की देवी सरस्वती माता की पूजा की। महिलाओं, बच्चों ने पीले वस्त्र पहनकर ऋतुराज वसंत का स्वागत किया। सूरजकुंड में बड़ी संख्या में बच्चों के जनेऊ, चूड़ाकर्म संस्कार हुए।

विज्ञापन


लोग दूर-दूर से गाड़ी बुक कराकर पहुंचे थे। वसंत पंचमी के मौके पर लोगों ने पीले फूल, अक्षतों से सरस्वती माता की पूजा की। उन्होंने सरस्वती माता से अच्छी बुद्धि की कामना की। लोगों ने अनेक प्रकार के पकवान बनाकर सरस्वती माता को अर्पित किया। पड़ोस में भी प्रसाद बांटा। इस मौके पर मंदिरों में भी पूजार्थियों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


 बसंत पंचमी के पर्व पर प्रेस क्लब की ओर से यहां काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। विभिन्न स्थानों से पहुंचे कवियों ने अपनी मनमोहक रचनाओं से जहां ऋतुराज बसंत का जोरदार स्वागत किया, वहीं श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रख्यात कुमाऊंनी कवि मोहन चंद्र जोशी ने अपनी रचना ‘जब तू ए छै य धरती उज्यांणी, य पौंना सुवासिल वाणी’ पेेशकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी।

प्रेस क्लब सभागार में पत्रकार और युवा कवि ‘त्येरि जै हो त्येरि जै हो मेेरी कोट की भगवती...’  और ‘गुनगुनाते भौंरे कैसे डाल डाल करते क्रंदन...’ गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भुवन कैड़ा ने अपनी रचना ‘निकाटो निकाटो मैंसो मैंकणि यसिक तुमुकै मैंसो मैं ठाड़ कसिक...’ से पेड़ों के दर्द को उकेरा।

युवा कवि संतोष तिवारी ने ‘फूलों का गुफाव फूला बोटों का मुनावा फूला...’ पेशकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वृक्षमित्र किशन मलड़ा ने ‘ओ प्रकृति तेरे प्यार बिन जीवन कहां किसी का...’ ने लोगों की खूब वाहवाह लूटी। नरेंद्र जोशी ने ‘निश्चय ही कल की रात मैं गौतम बुद्ध बन जाता...’ रजनी धारियाल ने ‘ऋतुओं का राजा आया ऋतुराज ऋतुपति कहलाया...’ गाकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते प्रेस क्लब के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रमेश बृजवासी ने ‘आंखें ही हैं वो सब जरिया, आंखें शोक की दरिया...’ पेश कर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। गोष्ठी का संचालन करते हुए क्लब के अध्यक्ष चंदन परिहार ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने क्लब के क्रियाकलाप बताए।

 नशामुक्ति अभियान के संयोजक एडवोकेट डीके जोशी ने लोगों से अच्छे समाज के लिए नशाखोरी से बचने की अपील की। समाज में जागरूकता अभियान चलाने को कहा।

वहां क्लब के संरक्षक गणेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष सुमित्रा पांडे, सचिव जगदीश उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार रमेश कृषक, पत्रकार भक्तदर्शन पांडे, बसंत चंदोला, जुुगल कांडपाल, महीप पांडे, हरीश नगरकोटी, कनिष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख सुनीता टम्टा, युवक समिति के जिलाध्यक्ष नरेंद्र खेतवाल, लीला जोशी, बालकृष्ण, दिग्विजय जनौटी, रवि करायत, जगदीश पाठक, अभिसूचना अधिकारी केएस देव आदि मौजूद थे।


 प्रेस क्लब में आयोजित काव्य गोष्ठी के दौरान में क्लब के विशेष सहयोगी दलजीत सिंह रौतेला के असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया गया। क्लब की ओर से मृतक की विधवा चंपा रौतेला को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भेंट किया गया। क्लब के अध्यक्ष चंदन परिहार ने कहा कि दु:खी परिवार की मजबूती के हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed