फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar ki Jalwa at state level taekwondo contest

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर का जलवा

Tue, 27 Nov 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 27 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar ki Jalwa at state level taekwondo contest
राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के समापन में विचार रखते विधायक - फोटो : अमर उजाला
 17वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों का जलवा बरकरार रहा। प्रतियोगिता के 20 खिताबी मुकाबलों में से जिले के खिलाड़ियों ने 16 मुकाबले जीते। इस प्रदर्शन के साथ ही जिले के इन सभी 16 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से राष्ट्रीय स्तर के लिए 10-10 बालक और बालिका खिलाड़ियों का चयन हुआ। ये खिलाड़ी पांच दिसंबर से कर्नाटक में प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 
विज्ञापन


मंगलवार को दूसरे दिन प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्गों के मुकाबलों के साथ ही निर्णायक परिणाम घोषित किए गए। बालक वर्ग में बागेश्वर के गोकुल खेतवाल ने अंडर 45 किलो भार वर्ग, अनिल देव ने 48 किलो वर्ग, धीरज तड़ागी ने 55 किलो वर्ग, साहिल मिश्रा ने 59 किलो वर्ग, कुलदीप कोरंगा ने 63 किलो वर्ग, जगदीश खत्री ने 68 किलो वर्ग ने स्वर्ण जीते। जबकि अल्मोड़ा के दिवाकर पुजारी ने 51 किलो वर्ग, प्रभात कपकोटी ने 73 किलो वर्ग में स्वर्ण जीता। पिथौरागढ़ के विनय कुमार जबकि देहरादून के नरेंद्र माली ने ने 78 किलो वर्ग में स्वर्ण जीते। 
विज्ञापन


इसी तरह बालिका वर्ग में बागेश्वर की योगिता मर्तोलिया ने 42 किलो भार वर्ग, पल्लवी उप्रेती ने 44 किलो वर्ग, श्रद्धा जोशी ने 46 किलो वर्ग, नेहा थापा ने 49 किलो वर्ग, प्रियंका रानी ने 55 किलो वर्ग, नेहा देवली ने 63 किलो वर्ग में स्वर्ण जीता। देहरादून की अंकिता नेगी ने 68 किलो वर्ग, खुशी चौहान ने 68 किलो वर्ग, पिथौरागढ़ की अंजलि भैंसोड़ा ने 59 किलो वर्ग जबकि नैनीताल की ज्योति पलड़िया ने 52 किलो वर्ग में स्वर्ण जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास, विशिष्टि अतिथि राहुल गोयल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, लीड बैंक प्रबंधक आरएस रावत, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कार्की, जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी, हरीश रावल, पंकज दफौटी, गजेंद्र परिहार, महेंद्र परिहार, किशोर कुमार, ललित नेगी, दीप जोशी, मोहन उप्रेती आदि थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed