फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar is not untouched by jam even at night

रात में भी जाम से अछूता नहीं बागेश्वर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar is not untouched by jam even at night
बागेश्वर के तहसील रोड में रात को लगा जाम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर नगर में अब रात को भी जाम लगने लगा है। तहसील रोड पर एनएच द्वारा बनाई जा रही निकास नाली के कारण देर रात तक जाम लग रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों तहसील रोड पर एनएच निकास नाली का निर्माण कर रहा है। इसके लिए सड़क किनारे खुदाई की गई है। खुदाई से निकली मिट्टी और पत्थर सड़क किनारे जमा होने से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। सड़क पर भारी वाहन के गुजरने में ही जाम लग जा रहा है। वाहनों को पास कराने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर दूर-दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है। खुदान से निकले मलबे का निस्तारण न होने से यह दिक्कत आई है। लोगों ने खुदाई से निकले मलबे का तत्काल निस्तारण करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed