{"_id":"6866cc4a191d67375f070cab","slug":"bageshwar-dm-inspects-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116862-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्तावेज और शपथपत्रों की गहनता से करें जांच: भटगांई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्तावेज और शपथपत्रों की गहनता से करें जांच: भटगांई
Fri, 04 Jul 2025 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने किया नामांकन केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण
बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत/डीएम आशीष भटगांई और एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने नामांकन केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने नामांकन प्रक्रिया में तैनात कार्मिकों को दस्तावेज और शपथ पत्रों की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
निरीक्षण के दौरान डीएम भटगांई ने नामांकन पत्रों की बिक्री काउंटर, एआरओ, संबंधित कर्मचारियों की तैनाती, वितरण काउंटर, मतदाता सूची वितरण, मतदान दलों की रवानगी और वापसी स्थल, स्ट्रांग रूम, डिस्पैच स्थल और मतगणना केंद्र की व्यवस्थाएं जांची। उन्होंने पंडित बीडी पांडेय परिसर के स्ट्रांग रूम का जायजा लेकर बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिए। एसपी घोड़के ने नामांकन स्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ ना होने देने को कहा। नामांकन में लगे सुरक्षा कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। वहां पर डीडीओ संगीता आर्या आदि मौजूद रहे।