फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar district tops in providing health services to pregnant women

Bageshwar News: गर्भवतियों को स्वास्थ्य सेवा देने में बागेश्वर जिला अव्वल

Thu, 30 Oct 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 30 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar district tops in providing health services to pregnant women
बागेश्वर। प्रदेश में गर्भवतियों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में बागेश्वर जिले ने प्रदेश के सभी जिलों को पीछे छोड़ दिया है। स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना तंत्र की ओर से आयोजित किए गए स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार कार्यक्रम के बाद जारी आंकड़े इसे बयां कर रहे हैं। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवतियों, प्रसूताओं और नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं देने और नियमित देखभाल में प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना तंत्र की ओर से जिलेवार सर्वेक्षण के अनुसार प्रदेशभर में महिला स्वास्थ्य पर किए जा रहे कार्यों पर जिलों की प्रगति पर रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट के अनुसार जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी लक्ष्यों के सापेक्ष सर्वाधिक 87 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया है। राज्य स्तर से जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहली बार 102 गर्भवतियों का पंजीकरण कर उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। जिले में कुल 1192 गर्भवतियों को विभाग की ओर से नियमित स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। 1090 प्रसूताओं और नवजात शिशुओं की नियमित देखभाल विभाग कर रहा है। नवजात शिशुओं का समय-समय पर टीकाकरण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिलेवार सर्वेक्षण के आधार पर जारी रिपोर्ट-
जिला- लक्ष्यों के सापेक्ष प्राप्त प्रतिशत
बागेश्वर 87%
अल्मोड़ा 40%
चमोली 81%
चंपावत
52%
देहरादून 17%
हरिद्वार 64%
नैनीताल 29%
पौड़ी गढ़वाल 68%
पिथौरागढ़ 19%
रुद्रप्रयाग 67%
टिहरी गढ़वाल 76%
ऊधम सिंह नगर 30%
उत्तरकाशी 59%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed