फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar District Needs Water Treatment Plan

पानी, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, स्टेडियम मिले तो बने बात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bageshwar District Needs Water Treatment Plan
बागेश्वर की मंडलसेरा पंपिंग पेयजल योजना का पंप हाउस। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। आज बागेश्वर जिला 26वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। जिला गठन के 25 वर्ष में जिले के लोगों की जो उम्मीदें पूरी नहीं हो सकी, उन उम्मीदों को 26वें वर्ष में पंख लगने की आस है।
विज्ञापन

जिला बनने के 25 साल बीतने के बाद भी दो-दो नदियों की मौजूदगी वाले बागेश्वर में पर्याप्त पानी लोगों को नहीं मिल पाता है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक की सुविधा तक जिले में नहीं है। जिले के खिलाड़ियों को एक अदद स्टेडियम तक नसीब नहीं हुआ है। जिले के 26वें वर्ष में इन समस्याओं के निराकरण की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में 3.72 एमएलडी की निर्माणाधीन पंपिंग पेयजल योजना का काम लगभग पूरा हो गया है। योजना के मुख्य टैंक के निर्माण में वन भूमि की बाधा है। वन भूमि निस्तारण की पत्रावली भारत सरकार के नोडल को भेजी गई है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान के लिए बजट अवमुक्त होने की भी उम्मीद है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्टेडियम की भूमि का मसला हल हो गया है। स्टेडियम निर्माण के लिए भी बजट मिलने के आसार हैं। देखना होगा कि जिले का 26वां वर्ष जनता की तकलीफें कितनी कम कर पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन स्थलों के विकास की भी उम्मीद
बागेश्वर। जिले के 26वें वर्ष से पर्यटन स्थलों के विकास की भी उम्मीद लगाई जा सकती है। जिले के धार्मिक स्थलों को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की घोषणा पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने की है। इसके तहत प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।

मंडलसेरा पंपिंग पेयजल योजना का काम जल्द पूरा हो जाएगा। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के प्रस्ताव को मंजूरी दिलाई जा रही है। बागनाथ धाम को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। 46 करोड़ रुपये की लागत से बागनाथ मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण होना है। गंगा घाटों को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। जिला मुख्यालय में रोपवे लगाने का भी प्रस्ताव है।
चंदन राम दास कैबिनेट मंत्री/विधायक बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed