फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar deliver mobile ATM

एसबीआई की एटीएम मोबाइल वैन बागेश्वर भी पहुंची

Sat, 17 Dec 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 17 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar deliver mobile ATM
बागेश्वर पहुंचा मोबाइल एटीएम - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। जनपद में भी एसबीआई की एटीएम मोबाइल वैन पहुंच गई है। इस वैन को जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा जाएगा। जिन क्षेत्रों में थ्री जी कनेक्टिविटी है वहां पर लोग इस मोबाइल वैन से रुपए निकाल सकेंगे। शनिवार को अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी ने इस मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

विज्ञापन


मालूम हो कि नोटबंदी के बाद पूरे जिले में करेंसी की किल्लत बनी हुई है। बागेश्वर नगर में भी गिने-चुने एटीएम ही काम कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोग और अधिक परेशानी में हैं। इसको देखते हुए एसबीआई ने जिले में एक एटीएम मोबाइल वैन उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वैन को रवाना करते हुए एडीएम ने कहा कि जिले के जिन क्षेत्रों में एटीएम की सुविधा नहीं है वहां पर इस वैन को भेजा जा रहा है। उन्होंने एटीएम कार्ड धारकों से इसका लाभ उठाने को कहा। एसबीआई के मुख्य प्रबंधक रमेश पतियाल ने बताया कि जहां पर थ्री जी कनेक्टिविटी है वहां के लोग इस एटीएम वैन से रुपए निकाल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वैन जिला मुख्यालय सहित तहसील व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मोबाइल एटीएम से 100 और दो हजार के नोट निकाले जा सकेंगे। इस मौके पर जिला कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी सहित बैंक के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed