फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Badrinath shrine stronghold city

गढ़सेर के बदरीनाथ मंदिर में शीर्ष में लगेगी ताम्र छत

Sun, 08 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Sun, 08 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के साथ गढ़सेर के ऐतिहासिक बदरीनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा कि पुरातात्विक धरोहर को संरक्षित रखने की जिम्मेदारी सबकी है। इसलिए मंदिर परिसर की सौ मीटर परिधि में भविष्य में किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं होगा। 
विज्ञापन


एसडीएम बिष्ट ने शनिवार को मंदिर के सुधारीकरण का कार्य देखा। उन्होंने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य तय समय सीमा पर पूरा करने को कहा। प्राचीन धरोहरों को बचाने के लिए सभी से सहयोग मांगा। एसडीएम ने कहा कि उत्तराखंड देवी, देवताओं की तपोभूमि है। देश, विदेश के लोग यहां के मंदिरों के दर्शन करने आते हैं।
विज्ञापन


एसडीएम ने ग्रामीणों से मंदिर परिसर से सौ मीटर की परिधि में नवनिर्माण न करने को कहा। नवनिर्माण करते कोई पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुरातत्व प्रभारी एसएस चौहान ने कहा कि मंदिर के शीर्ष में तांबे की छत लगाई जाएगी। वहां ग्राम प्रधान नवीन ममगई, आनंद नेगी, लोनिवि के एई एसएस जोशी, कानूनगो गोपाल सिंह बिष्ट, पटवारी गोविंद गिरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed