{"_id":"5820c9e04f1c1b6729b380ae","slug":"badrinath-off-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ रवाना हुआ बुजुर्ग यात्रियों का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ रवाना हुआ बुजुर्ग यात्रियों का दल
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग बदरीनाथ रवाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। उत्तराखंड सरकार द्वारा पर्यटन विभाग के सौजन्य से चलाई जा रही मेरे बुजुर्ग-मेरे तीर्थ योजना के तहत बागेश्वर से 27 यात्रियों का एक दल बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। तीर्थ यात्रियों के दल की बस को जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने यात्री दल के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाने के लिए अन्य बुजुर्गों को भी प्रेरित करने को कहा।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि यात्री दल में 25 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीर्थ यात्रियों का दल कालेश्वर में रात्रि विश्राम करेगा। यात्री आठ नवंबर को बदरीनाथ टीआरसी में रुकेंगे। दल नौ नवंबर को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद 10 नवंबर की सुबह बागेश्वर के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
दल में उत्तराखंड परिवहन निगम अल्मोड़ा डिपो के चालक मोहन चद्र पांडे, परिचालक बिशन सिंह हैं। केएमवीएन बागेश्वर के अनिल साह गाइड के रूप में भेजे गए हैं। दल के प्रस्थान के समय पर्यटन विभाग के कैलाश सिंह कन्याल, प्रबंधक उत्तम सिंह, इंद्र सिंह, मोहन सिंह, कुंदन जौहरी, मनोज कुमार, आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ भुवन चौबे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन