फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Badha colt farm in the village festival

बैड़ा मझेड़ा गांव में कृषि महोत्सव

Wed, 28 Oct 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट(बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट(बागेश्वर)। Updated Wed, 28 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन

 विधायक ललित फर्स्वाण ने किसानों से कहा कि वह उन्नत किस्म के शोधित बीजों की बुवाई करके अपनी आमदनी बढ़ाएं। कृषि में वैज्ञानिक तकनीक अपनाई जाए।

विज्ञापन


किसानों से अच्छी नस्ल वाले गाय-भैैंस पालने को कहा। वह बैड़ा मझेड़ा गांव में आयोजित कृषि महोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

विधायक फर्स्वाण ने कहा कि कृषि ग्रामीणों की आय का मुख्य साधन है। वैज्ञानिकों ने गेहूं, दलहन और तिलहन की नई किस्में विकसित की हैं। इसी तरह शाक भाजी के बीजों में भी बदलाव आया है।
विज्ञापन


उन्नतशील बीजों की वैैैज्ञानिक आधार पर बुवाई हो तो इससे आमदनी दोगुनी होगी। पहाड़ में पैदा उत्पादित अनाज और  सब्जियों की बाजार में काफी मांग है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही ने कहा कि पारंपरिक खेती के तरीके में बदलाव होना जरूरी है। उत्पादन बढ़ेगा तो आय भी बढ़ेगी।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार ने कहा कि किसान की मजबूूूती के लिए सरकार कड़ी मेहनत कर रही है। पशु चिकित्साधिकारी डा. आरआर चंतोला ने दुधारू गाय और भैंसों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने पशुओं में होने वाले रोगों और उपचार के बारे में जानकारी दी। कृषि, उद्यान और अन्य विभागों के कर्मियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

 कार्यक्रम का संचालन महोत्सव के टीम प्रभारी  हिमांशु पाठक ने किया। यहां ज्येष्ठ ब्लाक उप प्रमुख हरीश शाही, बीडीसी सदस्य राजेंद्र मेहता, ग्राम प्रधान शेखर जोशी, पूर्व प्रधान पूरन चंद्र भट्ट आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed