फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bad Road in Dhalan to Khunauli

ढालन-खुनौली सड़क पर जान जोखिम में डालकर हो रहा यातायात संचालन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bad Road in Dhalan to Khunauli
ागेश्वर के ढालन से खुरनौली जाने वाली सड़क की ऐसी हो गई है गत। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सात गांवों को जोड़ने वाली ढालन-खुनौली सड़क पर लगा डामर पांच साल भी नहीं टिक सका। इस सड़क की हालत काफी खस्ता हो गई है। सड़क पर जान जोखिम में डालकर वाहनों का संचालन हो रहा है। इस सड़क पर खड़िया भरे वाहनों का दबाव है। इस कारण सड़क को जबरदस्त नुकसान हो रहा है। सड़क से डामर पूरी तरह से उखड़ चुका है। कई जगह गड्ढे बने हैं। सड़क की बदहाली को लेकर इलाके के लोगों में रोष है।
विज्ञापन

आठ किमी लंबी यह सड़क खुनौली, बिलाड़ी, सुन्यूणा, रनकांडा, पैसिया, भतौड़ा, मैठरा गांवों को जोड़ती है। ग्रामीणों के मुताबिक यह सड़क थोड़ी सी बारिश में बंद हो जाती है। सड़क पर खड़िया से लदे भारी वाहनों का संचालन होता है। इस वजह से सड़क को अधिक नुकसान पहुंच रहा है। कई स्थानों पर सड़क धंस गई है। सड़क पर अनगिनत गड्ढे हो गए हैं। पांच वर्ष पहले डामरीकरण के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही के कारण इस सड़क पर डामर का नामोनिशान नहीं बचा है। सड़क की बदहाली से इन गांवों के लोग बेहद परेशान हैं। लोगों में लोनिवि और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ गुस्सा है।
विज्ञापन

सड़क पर जान जोखिम में डालकर आवाजाही हो रही है। बारिश हुई तो सड़क पर यातायात बाधित हो जाता है। सड़क की देखरेख की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए।
- प्रवीण सिंह कार्की, पूर्व प्रधान बिलाड़ी।
सड़क खड़ंजे से भी बदतर हो गई है। इस सड़क पर आवाजाही करने में डर लगता है। विभाग को सड़क पर डामरीकरण कर मजबूती के उपाय भी करने चाहिए।
- रोहित टम्टा, व्यापारी भतौड़ा।
इस सड़क पर वाहन तो क्या पैदल चलने में भी दिक्कत है। सड़क की देखरेख के प्रति लोनिवि उदासीन हो गया है। सड़क पर डामरीकरण न किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जनार्दन कांडपाल, व्यापारी खुनौली।
इस सड़क पर खड़िया लदे वाहनों की भारी संख्या में आवाजाही होती है। लोडेड वाहनों के कारण सड़क को नुकसान पहुंच रहा है। खनन न्यास के तहत 16 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलते ही सड़क की मरम्मत की जाएगी।
- संजय कुमार पांडेय, ईई, लोनिवि खंड कपकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed