{"_id":"5ec175938ebc3e85b54f7b42","slug":"back-to-home-in-bageshwar-bageshwar-news-hld383282372","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर से बाहरी क्षेत्रों के 59 मजदूरों को घरों को रवाना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर से बाहरी क्षेत्रों के 59 मजदूरों को घरों को रवाना किया
बागेश्वर से घर वापसी के दौरान मजदूर के बच्चे की थर्मल स्क्रैनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद न्?
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। जिला प्रशासन ने बिजनौर, रामपुर, हल्द्वानी और ऊधमसिंह नगर के 59 मजदूरों को उनके गृह क्षेत्र के लिए रवाना कर दिया है। यह लोग लॉकडाउन के बाद से यहां फंसे थे। डीएम रंजना राजगुरु के निर्देश पर जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर, रामपुर और राज्य के हल्द्वानी, ऊधमसिंह नगर के मजदूरों को रवाना करने के लिए संबंधित क्षेत्र के प्रशासन से अनुमति ली। रविवार को मजदूरों को डिग्री कॉलेज परिसर बागेश्वर में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद तीन बसों से घरों के लिए रवाना किया गया। इन मजदूरों में बिजनौर के नौ, रामपुर के 31, हल्द्वानी और ऊधमसिंह नगर के 19 लोग शामिल हैं। मजदूरों को रवाना करने से पहले मास्क बांटे गए। सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जानकारी दी गई। मजदूरों को रवाना करते समय एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा, तहसीलदार मैनपाल सिंह आदि थे। जिला प्रशासन ने उत्तरप्रदेश के पीलीभीत, बहराइच, गोंडा, खीरी क्षेत्र के मजदूरों से सोमवार सुबह सात बजे डिग्री कॉलेज परिसर बागेश्वर में पंजीकरण करवाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।