{"_id":"5ebd8b718ebc3e90941e4e21","slug":"back-to-home-bageshwar-news-hld382988594","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में बाहरी राज्यों के 135 लोग पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में बाहरी राज्यों के 135 लोग पहुंचे
विज्ञापन
बागेश्वर में स्वास्थ्य जांच कराते बाहरी राज्यों से आए प्रवासी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में प्रवासियों के लौटने का सिलसिला जारी है। बुधवार को अन्य राज्यों और विभिन्न जिलों से जिले में कुल 289 प्रवासी लौटे। बृहस्पतिवार को भी दोपहर तक 195 लोग पहुंचे। सभी प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उन्हें होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए। बुधवार रात तक अल्मोड़ा में यूपी से 25, दिल्ली से 22, राजस्थान से 12, महाराष्ट्र से 75, हरियाणा से चार, पंजाब से दो, हिमाचल प्रदेश से 31, गुजरात से 82 समेत हरिद्वार से दस, ऊधमसिंह नगर से 26 समेत कुल 289 प्रवासी लौटे। बृहस्पतिवार को दोपहर तक 14 बसों में यूपी, राजस्थान, चंडीगढ़ आदि से कुल 195 प्रवासी पहुंचे। नोडल अधिकारी एसके उपाध्याय ने बताया कि सभी प्रवासियों की स्क्रीनिंग कर उन्हें होम क्वारंटीन किया जा रहा है। प्रदेश में तीन मई के बाद अन्य राज्यों से कुल 5014 लोग पहुंचे हैं। अन्य जिलों से भी 352 प्रवासी लौट आए हैं। वहां एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, प्रभारी ईओ गौरव पांडे, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह आदि रहे।
बागेश्वर में बाहरी राज्यों के 135 लोग पहुंचे
बागेश्वर। नगर में बृहस्पतिवार को राजस्थान, चंडीगढ़, नोएडा, पंजाब, हरियाणा, मुंबई के साथ ही उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून, रुड़की से 135 लोग पहुंचे। सभी को स्वास्थ्य जांच के बाद होम और सुविधायुक्त क्वारंटीन के लिए भेज दिया है। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे तक 135 लोग स्टेजिंग एरिया बिलौना पहुंचे। सभी प्रवासियों को हल्द्वानी से उत्तराखंड परिवहन निगम की पांच बसों से लाया गया है। स्टेजिंग एरिया में पहुंचे सभी व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण और थर्मल स्क्रीनिंग की गई। उनका डाटा तैयार किया गया। जिला प्रशासन की ओर से लंच पैकेट, पानी की बोतल के साथ-साथ छोटे बच्चों के लिए दूध उपलब्ध कराया गया। बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण और डाटा तैयार करने के बाद इन लोगों को होम/सुविधायुक्त क्वांरटीन के लिए उनके गांव भेजा गया है।