{"_id":"5ad0ee474f1c1b9e098b45f3","slug":"audience-gone-mad-on-khushi-s-songs","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशी जोशी के गीतों पर झूमे उठे दर्शक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशी जोशी के गीतों पर झूमे उठे दर्शक
अमर उजाला ब्यूरो धरमघर (बागेश्वर)।
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
धरमघर में थिरकते कलाकार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरमघर में आयोजित चार दिवसीय महोत्सव की धूम मची हुई है। बृहस्पतिवार को शाम लोक गायिका खुशी जोशी के गीत रंगीली बिंदी घाघरि काई...गीत पर दर्शक झूम उठे। जोशी ने मंच पर भोजपुरी, पंजाबी और गजल गाकर दर्शकों को मस्त कर दिया।
बृहस्पतिवार शाम महोत्सव स्थल रामलीला मैदान में गायिका जोशी ने अपने गीतों के गायन की शुरूआत हे दुख भंजन मारुति नंदन...से की। उन्होंने न्योली कांटना-कांटना पौली ऊंचा डाना..., हंसनी किलै नै बुलोनी किले नै...,म्यरा द्योरा मोहना तेरी केमुवे गाड़ि...आदि नॉन स्टॉप गीतों से समां बांध दिया। मंच पर स्कूली बच्चों ने भी धमाल मचाया। मुख्य अतिथि रसोई गैस एजेंसी बेड़ीनाग के प्रबंधक हेम पंत थे।
कमेटी के अध्यक्ष गोकुल पंचपाल ने सभी का स्वागत किया। संचालन सचिव केदार महर, ऋचा जोशी ने किया। वहां डीएम रंजना राजगुरु, एसपी राम चंद्र राजगुरु, डीडीओ केएन तिवारी, कोषाध्यक्ष चेतन धर्मशक्तू, विनोद राठौर, संजय कुमार, कृपाल सिंह, विक्रम वर्मा, प्रकाश मेहता, महेश पाठक आदि थे।
विज्ञापन
टिन शेड को एक लाख की घोषणा
गंगोलीहाट क्षेत्र की विधायक मीना गंगोला ने महोत्सव के कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। उन्होंने भावी पीढ़ी से अपनी संस्कृति को संजोने के लिए आगे आने को कहा। विधायक ने अपनी निधि से रंगमंच के लिए एक लाख रुपया देने, राइंका कार्कीनगर में विज्ञान वर्ग की कक्षाएं इसी सत्र से चलाने, भवन का निर्माण कराने, अपनी निधि से फर्नीचर दिलाने, कराला से पत्थरखानी होते हुए सड़क का मिलान दशौली तक करने, धरमघर से धुरा हनुमान मंदिर तक सड़क का मिलान कराने का आश्वासन दिया। वहां धीरज बिष्ट, गोकुल गंगोला आदि थे।