फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Astro Physics Lab awaits CM's arrival

Bageshwar News: एस्ट्रो फिजिक्स लैब को सीएम के आगमन का इंतजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Astro Physics Lab awaits CM's arrival
बागेश्वर के राइंका वज्यूला में बनी एस्ट्रो फिजिक्स लैब में रखे उपकरण दिखाते भौतिक विज्ञान के प्
बागेश्वर। जिले के पांच इंटर कॉलेजों में बनाई गई एस्ट्रो फिजिक्स लैब (एस्ट्रोनाॅमी लैब) को उद्घाटन का इंतजार है। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास मद से बनी इन प्रयोगशालाओं का शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी के हाथों होना है।
विज्ञापन

जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के माध्यम से जिले के विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला, अटल उत्कृट राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़, राजकीय इंटर कॉलेज कांडा और राजकीय आदर्श अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कपकोट में एस्ट्रो फिजिक्स लैब बनाई गई हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक लैब 3.89 लाख रुपये की लागत से बनी हैं। लैब में टेलीस्कोप, स्मार्ट टीवी समेत अन्य उपकरण और मॉडल हैं, जिनकी मदद से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष और ग्रहों के बारे में जानने और समझने का मौका मिलेगा। विज्ञान से संबंधित कई अन्य उपकरण और मॉडल भी इन प्रयोगशालाओं में उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य शिक्षाधिकारी गजेंद्र सिंह सौन ने बताया कि प्रयोगशालाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को अंतरिक्ष और विज्ञान के क्षेत्र में प्रायोगिक ज्ञान प्रदान करना है। प्रयोगशालाओं में उपलब्ध कराए गए न्यूटन क्रैडल, मनुष्य के शरीर की जानकारी प्रदान करने वाले मॉडल, विभिन्न ग्रहों में गुरुत्वाकर्षण की स्थिति बताने वाले उपकरण, चंद्र और सूर्य ग्रहण की जानकारी देने वाले उपकरण विद्यार्थियों के लिए काफी लाभप्रद साबित होंगे।


कोट
डीएम अनुराधा पाल ने बताया कि पांचों विद्यालयों में एस्ट्रो फिजिक्स लैब बनकर तैयार हैं। निकट भविष्य में होने वाले मुख्यमंत्री के दौरे में इन प्रयोगशालाओं का शुभारंभ होगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed