{"_id":"606602218ebc3ec4487ae4dd","slug":"assistant-engineer-of-drinking-water-corporation-found-dead-in-the-room-bageshwar-news-hld420192891","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में मृत मिला पेयजल निगम का सहायक अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में मृत मिला पेयजल निगम का सहायक अभियंता
विज्ञापन
मृतक हेम चंद्र बेलवाल। (फाइल फोटो)
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पेयजल निगम के सहायक अभियंता अपने कमरे में मृत पाए गए। विभागीय कर्मचारियों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभियंता के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
रामनगर के हेम चंद्र बेलवाल पेयजल निगम में सहायक अभियंता के पद पर तैनात थे। वह अपनी पत्नी सुनीता बेलवाल और बेटी के साथ कार्यालय के समीप रहते थे। पत्नी और बेटी होली मनाने रामनगर चली गई थीं। बृहस्पतिवार की सुबह उनकी पत्नी सुनीता का फोन विभागीय अधिकारी के पास आया। सुनीता ने पति के फोन नहीं उठाने की बात कही। पत्नी का फोन आने के बाद कर्मचारियों ने सहायक अभियंता के कमरे का रूख किया। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। कई बार खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो अधिशासी अभियंता सीपीएस गंगवार ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल डीआर वर्मा, एसआई खष्टी बिष्ट, प्रहलाद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एक कारपेंटर को बुलाकर कमरे की कुंडी तोड़ी गई। कोतवाल वर्मा ने बताया कि सहायक अभियंता का शरीर कुर्सी से आधा जमीन की ओर लटका हुआथा, उनकी मौत हो चुकी थी।
पेयजल निगम के ईई गंगवार ने बताया कि होली के अवकाश के बाद सहायक अभियंता कार्यालय में नहीं दिखाई दिए। जिसके चलते लोगों ने उनके घर जाने का अनुमान लगाया था। घर से उनकी पत्नी का फोन आने के बाद खोज की गई। इधर, क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था। अभियंता के शव के पास जमीन पर कुछ खून गिरा था। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।