{"_id":"5734d0654f1c1be24c91a28a","slug":"asha-workers-sought-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का समाधान नहीं होने से आशा हेल्थ वर्कर्स नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का समाधान नहीं होने से आशा हेल्थ वर्कर्स नाराज
ब्यूराे/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Fri, 13 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
आशा कार्यकत्रियां एकजुट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पांच हजार रुपये वार्षिक प्रोत्साहन राशि का शीघ्र भुगतान करने सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने एसडीएम के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। यूनियन की पदाधिकारियों ने उनकी मांगों की सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने वार्षिक प्रोत्साहन राशि का शीघ्र भुगतान करने, राज्य कर्मचारी घोषित करने, प्रशिक्षण कार्यक्रम एनजीओ के बजाय सीधे स्वास्थ विभाग के माध्यम से देने और सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की तैनाती करने सहित नौ सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। आशाओं का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
ज्ञापन भेजने वालों में अंजू आर्या, गोमती देवी, अनीता, रोशनी देवी, आशा गढ़िया, गीता पांडे, किरन आर्या, मुन्नी देवी, पुष्पा देवी, गंगा डंगवाल, गोविंदी देवी, अनीता राज, विमला देवी, रजनी देवी, आनंदी बिष्ट, मंजू चौहान, मंजू देवी, भागीरथी देवी, प्रेमा मेहता, शशि प्रभा, भगवती गोस्वामी, हेमलता, बसंती देवी, लीला खेतवाल, किरन उपाध्याय, आनंदी पिलख्वाल, रेखा जोशी शामिल थीं।
विज्ञापन