फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Arsenic album-30 medicine being distributed to Corona warriors

कोरोना योद्धाओं को बांटी जा रही आर्सेनिक अलबम-30, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर है यह दवा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
Arsenic album-30 medicine being distributed to Corona warriors
बागेश्वर। जिले का होमियोपैथिक विभाग आयुष मंत्रालय की गाइडलाइन पर कोरोना संक्रमण के दौर में योद्धाओं की तरह काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों को आर्सेनिक अलबम-30 दवा का वितरण कर रहा है। विभाग का दावा है कि यह दवा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कारगर है। जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों में पहले चरण में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के काम में लगे सरकारी कर्मचारियों को आर्सेनिक अलबम-30 दवा वितरित की जा रही है। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि एएनएम और फील्ड कर्मचारियों के माध्यम से इस दवा का वितरण किया जा रहा है। जल्द ही आम जनता को भी आर्सेनिक अलबम-30 दवा वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
जिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि आर्सेनिक अलबम-30 दवा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के बचाव में लगे कर्मियों को पहले भी इस दवा का वितरण गरुड़ समेत विभिन्न स्थानों में किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दवा की चार गोलियां तीन दिन तक दिन में तीन बार खानी हैं। इससे शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद मिलेगी। कहा कि दवा वितरण का काम और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed