फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Army man funeral

सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार

Tue, 26 Dec 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Tue, 26 Dec 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Army man funeral
जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करते सेना के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

20 कुमांऊ में तैनात कपकोट के पोथिंग गांव निवासी जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया। फेफड़ों में संक्रमण के कारण दिल्ली के आरआर अस्पताल में उनका निधन हो गया था। जवान की मौत से कपकोट क्षेत्र में शोक की लहर है। 

विज्ञापन


पोथिंग गांव के बिनाड़ी तोक निवासी 41 वर्षीय खुशाल सिंह गढ़िया पुत्र स्व.इंद्र सिंह गढ़िया 20 कुमांऊ में तैनात थे। जम्मू में ड्यूटी के दौरान उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। पहले उनका उपचार जम्मू के आर्मी अस्पताल में किया गया। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें 11 दिसंबर को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन


जहां शनिवार की रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था। 20 कुमांऊ के लांसनायक जगत सिंह मंगलवार की सुबह जवान के शव को लेकर पैतृक गांव पोथिंग पहुंचे। शव के पहुंचते ही जवान खुशाल सिंह की मां खिमुली देवी, पत्नी गंगा देवी, 13 वर्षीय बेटी ऊषा और 11 वर्षीय पुत्र पवन बिलख पड़े। इसके बाद कपकोट के सरयू घाट में उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौसानी से आए सिग्नल रेजीमेंट के जवानों ने जेसीओ संजय पटेल के नेतृत्व में उन्हेें अंतिम सलामी दी। सेना के अधिकारियों ने उनके शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाए। जवान की चिता को चचेरे भाई खीम सिंह ने मुखाग्नि दी। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, प्रकाश जोशी, म प्रकाश ऐठानी, मुन्ना कपकोटी आदि ने उनको श्रद्धांजलि दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed