{"_id":"56f17c544f1c1b4278f14d24","slug":"arises-holyarom-of-raila-in-other-temples-including-baganatha-on-the-occasion-of-chaturdasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्दशी के मौके पर बागनाथ समेत अन्य मंदिरों में उमड़ा होल्यारों का रैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्दशी के मौके पर बागनाथ समेत अन्य मंदिरों में उमड़ा होल्यारों का रैला
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Tue, 22 Mar 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
बागनाथ में होल्यार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मस्ती भरी होली के गीतों गायन जोरों पर है। चतुर्दशी के मौके पर मंगलवार को नगर के बागनाथ समेत अन्य देव मंदिर होल्यारों के दलों से खचाखच भर गए। हाथ में चीर थामे होल्यार ढोल नगाड़ों और झांजर की मनमोहक थाप पर जमकर थिरक रहे थे।
विज्ञापन
सरयू और गोमती के पावन संगम स्थित भगवान बागनाथ के पौराणिक बागनाथ मंदिर में आरे, चामी, पंत क्वैैराली, मनकोट, द्यांगड़, खोली, विनवाल तिवाड़ी, रवांईखाल, बहुली और मोटासिमल आदि गांवों से होल्यारों के दल पहुंचे।
विज्ञापन
यहां उन्होंने शंभू तुम क्यों न खेलो होली, शिवजी चले कैलाश..., गौरा संग खेले एक होरा...हाथ मजीरा मुख पर वीणा.... दधि लूटत नंद को लाल.... जोगी आयो शहर में व्यापारी...समेत भक्तिरस के कई होली के गीतों का गायन किया। उधर कपकोट के होल्यारों ने भुरकुटी से होकर ईश्वरी भगवती मंदिर पनौरा पहुंचे। मंदिर में उन्होंने गीतों की शुरूआत हरिया पीपल द्वारे सो है...गाकर की।
विज्ञापन
उतरौड़ा, हिचौड़ी, कन्यूटी, ऐठाण, पोथिंग, असों, फरसाली, बैड़ा और तिरवाण आदि गांवों में होली के गीतों की धूम मची हुई है। उधर दुग नाकुरी तहसील के रीमा और पचार में भी होली के गीतों के गायन की धूम मची है।
उधर कांडा तहसील के नारायणगूंठ, कांडा, नाग कन्याल, खातीगांव, रावतसेरा, नरगोली, देलमेल, देवतोली, भयूूं, सानीउडियार, सिमकूना, देवलबिछराल आदि गांवों में होली के गीतों का गायन जोरों पर है। नगर समेत जिले के कई हिस्सों में महिलाएं भी जमकर होली के गीतों का जमकर गायन कर रही हैं।