फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Approval: 59.61 crore rupees will create new dimensions for the development of the district.

मंजूरी : 59.61 करोड़ से बनेंगे जिले के विकास के नए आयाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Approval: 59.61 crore rupees will create new dimensions for the development of the district.
बागेश्वर। जिले के प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में शुक्रवार को वार्षिक जिला योजना की बैठक संपन्न हुई जिसमें वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जिले का कुल 59.61 करोड़ रुपये का बजट और कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। मंत्री ने अधिकारियों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम और वन विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते और विकास कार्यों को जबरन रोकते हैं।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री कैड़ा ने इन आरोपों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए। बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। विभिन्न विभागों ने अपनी प्रस्तावित योजनाओं और भावी कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक से पूर्व मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टाॅलों का निरीक्षण कर महिला समूहों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां विधायक पार्वती दास, सुरेश गढि़या, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष भूपेश उपाध्यक्ष, जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या, सीडीओ आरसी तिवारी, एसपी जितेंद्र मेहरा मौजूद थे।


फिजिशियन की जल्द होगी तैनाती
जिले के प्रभारी मंत्री कैड़ा ने नैनीताल के पीएचसी कालाखेत बेतालघाट से बीते 15 अप्रेल को स्थानांतरित फिजिशियन डॉ. गौरव सिंह कैड़ा के कार्यभार ग्रहण न करने को गंभीरता से लिया। बताया कि इस संबंध में उन्हें इससे पहले कोई जानकारी नहीं थी। मामला अब उनके संज्ञान में आया है जल्द ही इस संबंध में नैनीताल के सीएमओ से वार्ता कर फिजिशियन को जिले में भेजा जाएगा।



भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बागेश्वर। जिला योजना की बैठक से पहले प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। यहां भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभा गड़िया की अध्यक्षता में उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं को कहा कि शहर की सीवर लाइन और वनाग्नि जैसी गंभीर समस्याओं का सभी के साथ बैठकर समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने जंगलों की आग पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में सभी ब्लॉक प्रमुख और मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। संवाद

सवालों के घेरे में जिला योजना की बैठक, सदस्यों ने खोला मोर्चा
बागेश्वर। जिला योजना समिति की बैठक शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। जिला पंचायत सदस्यों ने बैठक के कानूनी आधार और समिति के गठन पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैठक के दौरान सभागार में आ धमके, जिपं सदस्यों ने प्रभारी मंत्री कैड़ा को भेजे पत्र में सदस्यों ने पूछा है कि जब अब तक जिला योजना समिति का विधिवत गठन ही नहीं हुआ तो फिर यह बैठक किस नियम के तहत बुलाई जा रही है। सदस्यों का आरोप है कि बैठक में प्रस्तावित कार्ययोजनाओं के चयन का आधार भी स्पष्ट नहीं है। विरोध जताने वाले सदस्यों गोपा धपोला, सुंदर गढि़या, सरोज आर्या, भास्कर कुमार और बबलू नेगी ने चेतावनी दी है कि यदि नियमों की अनदेखी कर बैठक थोपी गई तो इसे संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ माना जाएगा। संवाद

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed