फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   aparajita program nin pollling village

पोलिंग गांव में बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश

Sat, 23 Feb 2019 11:15 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Sat, 23 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
aparajita program nin pollling village
राजकीय प्राइमरी स्कूल पोलिंग में स्वच्छता रैली निकालते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत शनिवार को अंबेडकर गांव पोलिंग के राजकीय प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान अपराजिता के 200 संकल्प पत्र भरे गए। 
विज्ञापन


शनिवार को प्राइमरी स्कूल पोलिंग में रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान डीआर तिरूवा ने हरी झंडी दिखा कर किया। बच्चों ने स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद उन्होंने गांव में स्वच्छता रैली निकालकर ग्रामीणों से कूड़े को इधर-उधर न फेंककर उसे जैविक और अजैविक का अंतर कर निस्तारित करने, सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फैलाने और अपने आसपास सफाई रखने की अपील की। 
विज्ञापन


इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए प्रेरित किया और महिलाओं से किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की शिकायत महिला हेल्प लाइन टॉल फ्री नंबर 1090 पर दर्ज कराने को कहा। वहां एसएमसी अध्यक्ष सूरज चंद्र, आंगनबाडी कार्यकत्री रेवती, लछिमा देवी, बचुली देवी, चंपा देवी, देव राम, खीमराम आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं लोग

अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम से महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। बेटियां पढ़ेंगी तो देश बढ़ेगा। - मीना नैनवाल, शिक्षिका 

यह प्रेरणादायी अभियान है। स्वच्छता से ही स्वस्थ शरीर और स्वस्थ बुद्धि होती है। स्वच्छता के प्रति बच्चों में नया जोश आया है। - महेश चंद्र, प्रधानाध्यापक 

यह कार्यक्रम समाज के ध्वजवाहक हैं। इससे महिला सशक्तिकरण को नई ताकत मिल रही है। महिलाओं को नई जानकारी मिल रही हैं। - डीआर तिरूवा ग्राम प्रधान 

ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के कार्यक्रम बार-बार होने चाहिए। बच्चों में सफाई के प्रति जागरूकता लाने में कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। - भागुली देवी 

अपराजिता मुहिम प्रशंसनीय है। इसके तहत महिलाओं को समाज में अपनी भागीदारी बढ़ाने की कई अहम जानकारियां मिल रही हैं। - दीपा देवी  

अमर उजाला की अपराजिता मुहिम से महिलाओं को उनके अधिकार, विकास, सुरक्षा और स्वच्छता से होने वाले लाभ की जानकारी मिली। - भावना देवी 

अपराजिता मुहिम से स्वच्छता के प्रति नई सीख मिली। खुद साफ रहुंगी, घर साफ रखुंगी और समाज में भी जागरूकता लाऊंगी। - लता साह ,छात्रा  

अपराजिता अभियान सराहनीय है। इस तरह के अभियान बार-बार आयोजित होने चाहिए। इसमें कई ज्ञानवर्धक बातें सीखने को मिली। - सोनाली , छात्रा  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed