{"_id":"614236e78ebc3ed175179e17","slug":"aniversary-of-bageshwar-district-bageshwar-news-hld4380864115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला गठन की रजत जयंती को समारोह पूर्व मनाया गया, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला गठन की रजत जयंती को समारोह पूर्व मनाया गया, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
बागेश्वर के नुमाईशखेत मैदान में जिले के रजत जयंती समारोह में कुली बेगार की स्मारिका का विमोचन कर?
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बुधवार को बागेश्वर जिले की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) को भव्य तरीके से मनाया गया। जिले की वर्षगांठ पर लोक कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सरकारी विभागों ने स्टाल लगाकर विकास योजनाओं की जानकारी दी और उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई।
नुमाइशखेत मैदान में मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत बसंती देव, विशिष्ट अतिथि विधायक चंदन राम दास, डीएम विनीत कुमार ने नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल की अध्यक्षता में हुए रजत जयंती समारोह के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जिला गठन में आंदोलनकारियों की अहम भूमिका रही है। आज जिला विकास की ओर अग्रसर है।
विधायक चंदन राम दास ने कहा कि आज गौरव का क्षण है कि हम जिले की 25वीं वर्षगांठ मना रहे है। लगभग सभी ग्राम पंचायतों को सड़क मार्ग से जोड़ दिया गया है। जो गांव सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं, उन्हें जोड़ने के लिए कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
डीएम विनीत कुमार ने कहा कि जनपद निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। जिले बेटों से अधिक बेटियों की संख्या होने पर पुरस्कृत किया गया है। कीवी उत्पादन में बेहतर कार्य करने पर अवार्ड प्राप्त हुआ है। नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने जिला गठन में योगदान देने वालों का आभार प्रकट किया।
अतिथियों ने वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण न्यास की कुली बेगार आंदोलन की शताब्दी स्मारिका का विमोचन किया।
उज्ज्वला योजना के 50 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरण किए गए। खेल विभाग की ओपन पुरुष वर्ग, महिला वर्ग में क्रांसकंट्री, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वजल बागेश्वर के स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम में कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, प्रभारी एसपी सुखवीर सिंह, सीडीओ डीडी पंत, एडीएम सीएस इमलाल, डीएफओ हिमांशु बागरी, एसडीएम जयवर्धन शर्मा, डीडीओ केएन तिवारी, सीओ विपिन चंद्र पंत, सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा, डीएसओ विनोद वल्दिया, वरिष्ठ नागरिक न्यास के अध्यक्ष रणजीत सिंह बोरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलीप खेतवाल, गोविंद भंडारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी आदि थे। कार्यक्रम का संचालन आलोक पांडेय ने किया।
41 लाभार्थियों को 137.20 लाख के ऋण स्वीकृत
बागेश्वर। जिला गठन की 25वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार लिया गया। 41 लाभार्थियों का 137.20 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया।
दफौटी की मूर्ति लगाने की मांग
बागेश्वर। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जिला गठन की रजत जयंती पर जिला बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले गुंसाई सिंह दफौटी को याद किया। उनकी धर्मपत्नी सभासद नीमा दफौटी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सरकार और जिला प्रशासन से तहसील परिसर में स्व. दफौटी की मूर्ति स्थापित करने की मांग की।
वहां पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी, प्रदेश सचिव ईश्वर पांडे, प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय, राजेंद्र टंगड़िया, सुनील पांडे, रिजवान खान आदि थे। इधर, चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश पांडेय कृषक की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला गठन में अहम भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों को याद किया गया। वहां पर प्रमोद मेहता, पंकज पांडेय, भुवन चौबे, राजेंद्र उपाध्याय, प्रशांत नगरकोटी, कमल नेगी, प्रशांत मलड़ा आदि थे।