फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Animal Husbandary in Bageshwar

कपकोट के 50 काश्तकारों को मुर्गी पालन के सिखाए गुर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Animal Husbandary in Bageshwar
कपकोट में काश्तकारों को स्वरोजगार के लिए मुर्गी के चूजे वितरण करते विधायक और अन्य। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुर्गी पालन पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत कपकोट में अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को मुर्गी के चूजे बांटे गए। पशुपालन विभाग ने ग्रामीणों को मुर्गी पालन मुर्गी पालन के गुर सिखाए और स्वरोजगार से आय अर्जन कर आर्थिक स्तर में सुधार लाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

राजकीय पशु चिकित्सालय कपकोट में आयोजित कार्यक्रम में जिला योजना के तहत खर्ककानातोली, गुलेर, फरसाली आदि ग्रामसभाओं के एससी, एसटी वर्ग के 50 लोगों को चूजे बांटे गए।
विज्ञापन

पशुचिकित्साधिकारी डॉ. आरआर चंतोला ने ग्रामीणों को चूजों की उचित देखभाल, आहार, रखरखाव आदि के बारे में बताया। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा ने ग्रामीणों से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। वहां डॉ. हिमांशु पाठक, डॉ. विनीता, हरीश भौर्याल, विनोद देव, नवीन जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपकोट मे 250 लाभार्थियों को सौंपे आवास स्वीकृति पत्र
बागेश्वर/गरुड़। कपकोट में 250 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। लाभार्थियों से योजना के तहत समय पर भवन निर्माण करने की अपील की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक बलवंत भौर्याल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य हर गरीब के सपनों का घर निर्माण कराना है।
इसके तहत एक लाख 30 हजार रुपये की राशि दी जा रही है। लाभार्थी को शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की राशि अलग से दी जा रही है। वहां ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, हरीश मेहरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, मंडल अध्यक्ष गणेश सुरकाली, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, बीडीओ गंगा गिरी गोस्वामी आदि रहे।
गरुड़ विधायक चंदन राम दास ने 157 लोगों को पहली किस्त के चेक दिए। समारोह की अध्यक्षता करते ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट ने लाभर्थियों से मानकों के तहत मकान निर्माण शुरू करने के लिए कहा। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, इंद्र सिंह बिष्ट, प्रमुख बहादुर कोरंगा, दीपा जोशी, हरीश रावत, घनश्याम जोशी आदि थे।
स्वयं सहायता समूहों को दिए 15.10 लाख रुपये
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित मां भवानी ग्राम संगठन तामाढौन की मासिक बैठक में आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। संगठन से नौ महिला स्वयं सहायता समूहों के 54 सदस्यों को जोड़ा गया। इस मौके पर स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न मदों में 15.10 लाख रुपये की राशि गई।
स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड का 90 हजार, स्टार्ट अप के लिए 25 हजार, कम्यूनिटी इंवेस्टमेंट फंड के लिए 4.95 लाख और समूहों को सीसीएल की नौ लाख रुपये की राशि वितरित की गई। वक्ताओं ने कहा कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य समूह के सदस्यों को आजीविका से जोड़कर उनके आर्थिक और सामाजिक स्तर को ऊंचा उठाना है।

अध्यक्षता सहायक खंड विकास अधिकारी गोपाल राम ने की। ब्लाक मिशन प्रबंधक नवीन कांडपाल, पीएलवी स्याल्दे रणजीत सिंह मेहरा, बीडीसी सदस्य सूरज सिंह मेहरा, सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत मेहरा, आत्मा के अध्यक्ष करन मेहरा, समूह की अध्यक्ष नंदी तिवारी, मंजू देवी, मालती देवी, हेमा देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed