{"_id":"5957dc354f1c1bcd3b8b4ded","slug":"angry-villagers-protested-in-no-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागरीगोल-नरग्वाड़ी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से नाराज क्षेत्रवासियों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि यदि शीघ्र सड़क का निर्माण पूरा नहीं किया गया तो 10 जुलाई को भौरापुल के पास चक्काजाम कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान वीरेंद्र रावत के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत गागरीगोल से चनोली, तिलसारी, थापल, नरग्वाड़ी मोटर मार्ग स्वीकृत है। 2007 में शुरू किया गया, लेकिन सड़क का निर्माण आज तक भी पूरा नहीं किया गया है। सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ती है।
विज्ञापन
पिछले वर्ष आंदोलन करने पर एसडीएम द्वारा सड़क में कटी जमीन का मुआवजा देने के साथ ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीण स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
कहा कि यदि विभाग सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं करता है तो 10 जुलाई को एनएच में भौरापुल के पास चक्काजाम किया जाएगा। बाद में ग्रामीणों ने इस संबंध का एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में कुंवर सिंह नेगी, उमेश सिंह नेगी, चंदन नेगी, जगदीश सिंह, प्रताप सिंह, महेश लाल आदि शामिल थे।