फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Angling in Bageshwar

विश्व मत्स्य दिवस पर सरयू में की गई फिस ऐंगलिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Angling in Bageshwar
बागेश्वर की सरयू नदी में ऐंगलिंग करते डीएम विनीत कुमार। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में बैजनाथ, आरे और शंभुताल में जल्द एंगलिंग की शुरुआत होगी। जिला प्रशासन का दावा है कि इससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और एंगलिंग पर्यटन के नक्शे में बागेश्वर की भी पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

रविवार को विश्व मत्स्य दिवस पर सरयू में एंगलिंग (मछली पकड़ने की क्रीड़ा) की शुरुआत डीएम विनीत कुमार, एसपी अमित श्रीवास्तव और पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने संयुक्त रूप से की। डीएम ने बताया कि प्रथम चरण के लिए बैजनाथ, आरे और शंभुताल जीतनगर को चुना गया है। स्थानीय लोगों को एंगलिंग से जोड़कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसी उद्देश्य से देशी और विदेशी एंगलरों को आमंत्रित किया जाएगा। स्थानीय युवाओं को पंचेश्वर में विधिवत रूप से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। महाशीर मछलियों के बीजों को भी चयनित स्थलों में डाला जाएगा। इस मौके पर अधिकारियों ने भी एंगलिंग की। वहां पर वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक मनोज मियान, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed