फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Anger over non-construction of road, protest expressed displeasure

Bageshwar News: सड़क निर्माण नहीं होने से आक्रोश, प्रदर्शन कर जताई नाराजगी

Mon, 16 Mar 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 16 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Anger over non-construction of road, protest expressed displeasure
बागेश्वर। गोगिनापानी से मंडलसेरा तक सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। जनता दरबार में ज्ञापन देकर जल्द सड़क निर्माण की कवायद शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम पंचायत मंजू कुंवर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी की। ग्राम प्रधान ने बताया कि वर्ष 2014 से ग्रामीण गांव से कलियाबगड़ होते हुए मंडलसेरा तक सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। तीन बार विभाग सड़क का सर्वे भी करा चुका है, बावजूद इसके सड़क निर्माण की कवायद शुरू नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का निदान नहीं किया गया तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर जोगेंद्र सिंह, नवीन चंद्र, राजेंद्र सिंह, देवीदत्त, आशा देवी, शांति देवी, हिमानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed