फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Anger over construction of power line through populated area

Bageshwar News: आबादी क्षेत्र से बिजली लाइन बनाने पर नाराजगी

Wed, 14 May 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 14 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Anger over construction of power line through populated area
काफलीगैर के करासीबूंगा में यूपीसीएल अ​धिकारियों को परेशानी बताते ग्रामीण। संवाद
काफलीगैर (बागेश्वर)। अल्मोड़ा से काफलीगैर होते हुए कनारीछीना के लिए बन रही बिजली लाइन को आबादी क्षेत्र से बिछाए जाने का विरोध तेज हो गया है। करासीबूंगा के ग्रामीणों ने यूपीसीएल के अधिकारियों के सामने गांव से लाइन बनाने पर नाराजगी जताई और आबादी के बाहर से निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

करासीबूंगा गांव में हुई बैठक में ग्रामीणों ने यूपीसीएल अल्मोड़ा के एसडीओ अमन भारद्वाज के सामने विरोध दर्ज कराया। लोगाें का कहना है कि आउटपास लाइन को आबादी क्षेत्र से बनाने का लंबे समय से विरोध चल रहा है। बावजूद इसके गांव से ही लाइन निर्माण की तैयारी चल रही है। कहा कि आबादी क्षेत्र से बिजली की लाइन बनने से लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन

एसडीओ भारद्वाज ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि निर्माणाधीन लाइन का निरीक्षण कर गांव के बाहर से लाइन बनाई जाएगी। इस मौके पर कार्यदायी संस्था प्रोजेक्ट इंचार्ज अमित कुमार, ग्रामीण पान सिंह नगरकोटी हरीश सिंह मेहता, ललित नगरकोटी, हरीश सिंह, जीवन सिंह, देवकी देवी, पार्वती देवी धनुली देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed