{"_id":"69e27d47c4f8302815026e82","slug":"anger-over-absence-of-physics-and-mathematics-lecturers-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-124107-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: भौतिक विज्ञान और गणित के प्रवक्ता नहीं होने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: भौतिक विज्ञान और गणित के प्रवक्ता नहीं होने से आक्रोश
Sat, 18 Apr 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। अटल उत्कृष्ट विद्यालय सूपी में भौतिक विज्ञान और गणित के प्रवक्ता का पद रिक्त होने से विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। यूकेडी ने विद्यालय में अहम विषय के प्रवक्ता नहीं होने पर रोष जताया। डीएम को ज्ञापन देकर प्रवक्ताओं की नियुक्ति की मांग की।
यूकेडी के केंद्रीय कोषाध्यक्ष वरुण चंदोला ने बताया कि विद्यालय में 35 विद्यार्थी इंटर विज्ञान वर्ग में पढ़ रहे हैं। अहम विषय के प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं होने से पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। यूकेडी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द स्कूल में प्रवक्ताओं के रिक्त पद भरने की मांग की। वहां जिला महामंत्री मनोज चौहान, युवा प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद