{"_id":"6aa4eb705e7ba6f4db0acf7e","slug":"anger-in-bageshwar-over-misbehaviour-with-businessman-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से अभद्रता पर बागेश्वर में आक्रोश: कोतवाल से तीखी नोकझोंक, पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम; चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी से अभद्रता पर बागेश्वर में आक्रोश: कोतवाल से तीखी नोकझोंक, पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम; चेतावनी दी
Sat, 12 Sep 2026 11:34 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Published by: Heera
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:34 AM IST
सार
बागेश्वर में बृहस्पतिवार को व्यापारी के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला तूल पकड़ गया है। शुक्रवार को कोतवाली परिसर में व्यापारियों और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है।
विज्ञापन
व्यापारी से अभद्रता पर बागेश्वर में आक्रोश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागेश्वर में बीते बृहस्पतिवार को व्यापारी गोकुल जोशी के साथ हुई मारपीट और अभद्रता के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को कोतवाली परिसर में व्यापारियों और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट किया है कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरे जिले में बाजार बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
व्यापार संघ के पदाधिकारियों और केमिस्ट एसोसिएशन का आरोप है कि बाहर से आए कुछ अज्ञात दबंगों और बाउंसरों ने केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोकुल जोशी के घर में घुसकर उनके परिजनों के साथ मारपीट की। इसके बाद जब पीड़ित अस्पताल पहुंचे, तो वहां भी उनके और अन्य व्यापारियों के साथ हाथापाई की गई।
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी गोकुल जोशी ने बताया कि आरोपियों ने घर में घुसकर मोबाइल और डीवीआर छीन लिया था। हालांकि मोबाइल पुलिस ने बरामद करवा दिया है, लेकिन डीवीआर अभी तक हस्तगत नहीं हुआ है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सुबह बुलाए जाने के बावजूद दूसरी पक्ष के लोग पुलिस के सामने उपस्थित नहीं हुए, जिससे पुलिस की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो व्यापार संघ उग्र आंदोलन और अनिश्चितकालीन बाजार बंद करने को बाध्य होगा। इस मौके पर नगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सूरज जोशी, उपाध्यक्ष गिरीश बिष्ट, सचिव देवेंद्र अधिकारी, नरेंद्र खेतवाल, हरीश सोनी, मनोज ओली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन