{"_id":"694c2bcf6058234dfd07b4d4","slug":"anger-growing-over-atrocities-against-hindus-in-bangladesh-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-120923-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से बढ़ रहा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से बढ़ रहा आक्रोश
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ रहे अत्याचार और दीपू दास की नृशंस हत्या को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। केंद्र सरकार से हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अपराध पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
जिला मंत्री सुंदर बरोलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार और कट्टरपंथियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा वहां के अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। उनके खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं। जिस प्रकार से दीपू दास की हत्या कर भीड़ ने सार्वजनिक रूप से शव को जलाया, वह बेहद अमानवीय कृत्य है। इस अत्याचार की जितनी निंदा की जाए वह कम होगी।
विहिप के प्रांत सहसंयोजक पूरन रावत ने कहा कि अब हिंदू समाज के जागने का समय आ गया है। अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री वेद प्रकाश, भूपाल,कुंवर, राजेंद्र नेगी, दिनेश गोस्वामी, रवि वर्मा, मनोज गोस्वामी, भगवान सिंह राणा, कुंदन बरोलिया, अंकित जोशी, कुंदन भंडारी, रोहित पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद