{"_id":"580a58c34f1c1b722b704202","slug":"anganwadi-carykrtrion-rally-brought-out-by","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने निकाली भीख मांगो रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने निकाली भीख मांगो रैली
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी, मिनी कार्यकर्त्रियों और सेविकाओं हड़ताल शुक्रवार को जारी रही। आंदोलित कार्यकर्त्रियों ने अपनी समस्याओं को लेकर नुमाइशखेत से लेकर विकास भवन तक भीख मांगो रैली निकाली। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि सरकार विकास के बड़े बड़े दावे कर रही है।
बावजूद उनकी मांगें आज भी जस की तस ही पड़ी हैं। सरकार की गलत नीतियों के चलते उन्हें भीख मांगो रैली निकालने को मजबूर होना पड़ा है। चेतावनी दी कि जब तक सभी मांगें पूरी हो नहीं जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर लीला आर्या, किरन साह, रीता साह, मोहनी पर्वतीय, रीना गुरुरानी जानकी आर्या, मोहनी देवी, मरियम डेविड, शीला, विमला देवी, मुन्नी आर्या, शोभा साह, नीमा गोस्वामी पुष्पा आदि शामिल थी।