फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   An official in charge of information department of the district

एक अधिकारी के जिम्मे जिले का सूचना विभाग

Thu, 16 Feb 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 16 Feb 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
An official in charge of information department of the district
सूचना विभाग का कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
 शासन और सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों की उपेक्षापूर्ण नीति के कारण विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की भारी कमी है। यहां कार्यरत जिला सूचना अधिकारी गत 31 दिसंबर को रिटायर हो गई थीं जबकि सहायक लेखाकार का गत वर्ष अगस्त में बगैर प्रतिस्थानी के ही गढ़वाल मंडल को स्थानांतरण हो गया था। इसके अलावा विभाग में कई अन्य पद भी खाली हैं। विभाग को सहायक जिला सूचना अधिकारी के भरोसे छोड़ दिया है। वह ही लिपिकीय काम भी निपटा रहे हैं। कर्मियों की भारी कमी के कारण विभाग को समय पर सूचनाएं जुटाने और भेजने में पसीने छूट रहे हैं। 
विज्ञापन



मालूम हो कि तहसील परिसर में लाखों रुपए की लागत से सूचना विभाग का अपना कार्यालय भवन बना हुआ है। विभाग में कार्यरत जिला सूचना अधिकारी गीता जोशी 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गई थीं। तब से यह पद खाली है। इस पद का निर्वहन सहायक जिला सूचना अधिकारी कर रहे हैं। गत वर्ष अगस्त में यहां तैनात सहायक लेखाकार का गढ़वाल मंडल को स्थानांतरण हो गया था। तब से उनका प्रतिस्थानी भी यहां नहीं पहुंचा है। डाटा इंट्री आपरेटर और कनिष्ठ सहायक के पद तो पहले से ही खाली हैं। इसी तरह अनुसेवक का पद भी खाली है। इस पद का दायित्व पीआरडी के जवान को सौंपा गया है।
विज्ञापन


एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी को टेक्नीकल असिस्टेंट का काम देखना पड़ रहा है।  विभाग में रिक्त पदों के कारण यहां हर कोई परेशान है। सहायक जिला सूचना अधिकारी को ही सूचनाएं एकत्र करने के साथ ही लिपिकीय काम भी निपटाने पड़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में तमाम काम प्रभावित हो जाते हैं। इन हालातों में न तो समय पर सूचनाएं एकत्र हो पाती हैं और न ही उन्हें समय पर इधर-उधर भेजा जा पाता है। समय पर सूचनाएं नहीं मिलने के कारण कई बार पत्रकार भी परेशान रहते हैं। विभाग के पास अपना वाहन तो है, लेकिन पूर्णकालिक चालक नहीं होने से उसे पीआरडी का जवान चलाता है। सहायक जिला सूचना अधिकारी ने आएस परिहार ने बताया कि रिक्त पदों के बारे में उच्चाधिकारियों को सूचना भेजी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed