Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   An FIR has been lodged in the case of murder of uncle and aunt due to old enmity in garur

पुरानी रंजिश में चाचा-चाची की हत्या: बहू की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज, नामजद आरोपी फरार

Mon, 02 Nov 2026 11:16 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: Heera Updated Mon, 02 Nov 2026 11:16 AM IST
सार

पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर वृद्ध दंपती की हत्या कर दी। मृतका की बहू दर्शनी देवी की तहरीर पर बैजनाथ थाने में हत्या, हत्या के प्रयास और गंभीर चोट पहुंचाने सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि नामजद आरोपी फरार है।

विज्ञापन
An FIR has been lodged in the case of murder of uncle and aunt due to old enmity in garur
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

बागेश्वर जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नरग्वाड़ी (गरुड़) में बीते रविवार की रात हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतका की बहू की तहरीर के आधार पर बीएनएस की हत्या, हत्या के प्रयास, गंभीर चोट पहुंचाने, घर में घुसकर आपराधिक कृत्य करने और गाली-गलौज की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हालांकि, घटना को अंजाम देने के बाद से नामजद आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा है।

विज्ञापन


थाना बैजनाथ में दी गई तहरीर के अनुसार बीते रविवार की रात करीब 8:30 बजे ग्राम नरग्वाड़ी निवासी दर्शनी देवी अपने परिवार के साथ घर पर थीं। उनके साथ उनकी पुत्री हर्षिता खोलिया, ससुर पूरन चंद्र खोलिया (70) और सास भगवती देवी (65) खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनका पड़ोसी और ससुर का भतीजा गोविंद बल्लभ खोलिया पुत्र मथुरा दत्त खोलिया (52) हाथ में लोहे की रॉड लेकर अचानक घर में घुस आया।
विज्ञापन


आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते वृद्ध सास-ससुर के सिर पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। जब बीच-बचाव करने उतरी बहू दर्शनी देवी पर भी उसने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिससे तीनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद परिजनों की सूचना पर डायल 112 के जरिए पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग दंपति को मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद से ही आरोपी गोविंद बल्लभ खोलिया फरार चल रहा है। पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए चार अलग-अलग टीमों का गठन किया है। सीओ अजय साह ने बताया कि संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed