फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   An elderly woman fell from a hill while cutting grass

Bageshwar News: घास काटते समय पहाड़ी से गिरीं बुजुर्ग महिला

Tue, 24 Jun 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 24 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
An elderly woman fell from a hill while cutting grass
घायल उमा जोशी। संवाद
बागेश्वर। बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। जिले के बेड़ा मझेड़ा निवासी बुजुर्ग महिला घास काटते समय पहाड़ से गिर गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल में लेकर आए, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को बैड़ा मझेड़ा निवासी उमा जोशी (75) अपने मवेशियों के चारे के लिए गांव के समीप पहाड़ी पर घास काटने गई हुईं थीं। भारी बारिश के कारण पहाड़ी पर हुई फिसलन हुई थी। नीचे उतरते समय उनका बैलेंस बिगड़ा और वह नीचे जा गिरी। उनके पहाड़ी से गिरने की सूचना पर परिजन वहां पहुंचे। बुजुर्ग महिला के सिर और कमर में गंभीर चोटें आईं थीं। परिजन उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अरुण प्रकाश ने बताया कि महिला के सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार कर उनका एक्सरे और अन्य जांचें कराई जा रही हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे का उपचार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed