{"_id":"60c23c278ebc3e6d4827a746","slug":"amount-approved-for-oxygen-plant-in-kanda-and-kapkot-chc-bageshwar-news-hld42725580","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांडा और कपकोट सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट के लिए राशि स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांडा और कपकोट सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट के लिए राशि स्वीकृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कांडा और कपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन प्लांट और जेनरेटर लगाने के लिए राशि मिल गई है। डीएम विनीत कुमार ने राज्य आपदा मोचन निधि अहेतुक सहायता के तहत 55,56,600 रुपये स्वीकृत किए हैं। उन्होंने सीएमओ को कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए प्राथमिकता से कार्य पूर्ण करवाने के भी निर्देश दिए।
शासन के निर्देशानुसार कोरोना की तीसरी लहर की प्रभावी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके देखते हुए तहसील मुख्यालयों में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन प्लांट, सिविल निर्माण कार्य, सेंटर ऑक्सीजन आपूर्ति और जेनरेटर स्थापित करने के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग ने प्रस्ताव और आगणन प्रस्तुत किया था। सीडीओ डॉ. डीडी पंत की अध्यक्षता में गठित तकनीकी जांच समिति ने आगणन और प्रस्ताव का परीक्षण किया।
इसके बाद की गई संस्तुति के आधार पर डीएम ने सीएचसी कांडा में ऑक्सीजन प्लांट, सेंटर ऑक्सीजन आपूर्ति, थ्री फेज 40 केवीए जेनरेटर की स्थापना के लिए 30 लाख 33 हजार रुपये और सीएचसी कपकोट में ऑक्सीजन प्लांट, सिविल निर्माण कार्य, सेंटर ऑक्सीजन आपूर्ति, थ्री फेज 62.50 केवीए जेनरेटर लगाने के लिए 25 लाख 23 हजार 600 रुपये की राशि स्वीकृत की। उन्होंने कहा कि स्वीकृत धनराशि का अन्य मदों में प्रयोग होने पर पूरी जिम्मेदारी सीएमओ की होगी।