फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Inflation hits during the festive season; sugar price rises to Rs 65 per kg again.

Bageshwar News: त्योहारी सीजन में महंगाई का तड़का, चीनी फिर हुई 65 रुपये किलो

Thu, 22 Oct 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 22 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Inflation hits during the festive season; sugar price rises to Rs 65 per kg again.
बागेश्वर। त्योहारी सीजन में पकवानों और मिठाइयों की तैयारी के बीच खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बाजार में सरसों तेल और चीनी के दाम बढ़ने से रसोई का बजट प्रभावित होने लगा है। कीमतों में उछाल से लोगों को अब घरेलू खर्च का हिसाब लगाकर खरीदारी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन




त्योहारी सीजन में घरों में पूड़ी, पकवान और मिठाइयां बनाने के लिए खाद्य तेल की मांग बढ़ जाती है। इसके चलते बाजार में सरसों तेल की खरीदारी में तेजी रहती है। वहीं, मिठाइयों और अन्य व्यंजनों में इस्तेमाल होने के कारण चीनी की मांग भी बढ़ जाती है। कीमतों में बढ़ोतरी का असर ग्राहकों की खरीदारी पर दिखाई देने लगा है। बाजार में 15 लीटर सरसों तेल के टिन पर करीब 150 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह अब 2600 रुपये में मिल रहा है। चीनी 55 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 65 रुपये पहुंच गई है। इसके अतिरिक्त दालों के दामों में भी उछाल आया है। महंगाई के चलते लोग सामान खरीदने से पहले भाव पूछ रहे हैं। कुछ ग्राहक जरूरत के अनुसार ही तेल, चीनी और अन्य राशन खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed